PiLabh

GST बिलिंग ऐप

GST बिलिंग, अब फ़ोन पर

चालान, सेल्स बिल, ई-इनवॉइस और ई-वे बिल, एक ही फ़्लो में। GST हर लाइन पर अपने आप लगता है।

GST बिलिंग के लिए सब कुछ

चालान से बिल

जिन चालानों का बिल नहीं बना, उन्हें टिक करें और एक बिल बनाएँ। नंबर आपकी सीरीज़ में ही आता है, बिना कोई नंबर छूटे।

ई-इनवॉइस और ई-वे बिल

QR कोड के साथ ई-इनवॉइस बनाएँ, या एक साथ कई ई-इनवॉइस: बिल टिक करें, एक टैप।

GSTR-1, GSTR-3B, GSTR-2B

रिटर्न की फ़ाइलें और आँकड़े GST पोर्टल पर अपलोड करने के लिए तैयार मिलते हैं।

आपके रेट अपने आप भरते हैं

हर ग्राहक और आइटम का पिछला रेट और हमेशा वाला डिस्काउंट अपने आप आ जाता है।

बिना इंटरनेट भी चलता है

ऑफ़लाइन बनाए बिल और चालान इंटरनेट आते ही अपने आप चले जाते हैं।

जैसे चाहें वैसे भेजें

PDF WhatsApp करें, अपने Gmail या Outlook से ईमेल करें, या प्रिंट करें।

PiLabh में बिल कैसे बनता है

ग्राहक की इंक्वायरी क्वोटेशन बनती है, क्वोटेशन डिलीवरी चालान बनता है, और चालानों से सेल्स बिल बनता है। हर क़दम पर आइटम, रेट और डिस्काउंट आगे चलते हैं, इसलिए कुछ भी दो बार टाइप नहीं करना पड़ता।

क्रेडिट नोट, डेबिट नोट, कैश मेमो और पर्चेज़ बिल भी हैं। हर बिल Tally में जा सकता है, या PiLabh के अपने खातों में रह सकता है।

हिंदी में

मोबाइल से GST बिल कैसे बनाएँ? PiLabh में चालान से बिल, और बिल से ई-इनवॉइस, एक टैप में। GST अपने आप लगता है, और GSTR-1 की फ़ाइल भी तैयार मिलती है।

ट्रेडर्स के सवाल

क्या मैं ऐप से ई-इनवॉइस बना सकता हूँ?

हाँ। बिल खोलें और उसका ई-इनवॉइस बनाएँ, या कई बिल टिक करें और सबके ई-इनवॉइस एक साथ बनाएँ।

क्या यह ई-वे बिल भी बनाता है?

हाँ, उसी बिल से, गाड़ी, दूरी और ट्रांसपोर्टर की जानकारी के साथ।

क्या टोटल Tally से मिलेंगे?

हाँ। PiLabh GST वैसे ही निकालता है जैसे Tally, पैसे-पैसे तक।

यह किन फ़ोन पर चलता है?

कोई भी Android फ़ोन, iPhone, Windows कंप्यूटर या Mac, सब पर एक ही लॉगिन से।

आज ही अपना पहला GST बिल बनाएँ

30 दिन फ़्री*। या पहले लाइव डेमो खोलें: साइन-अप की ज़रूरत नहीं।